Site icon IndoreHD

इसी हफ्ते आ सकते है मध्यप्रदेश मे कोरोना के 9 लाख डोज, जानिए यह अपडेट।

वैक्सीन को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। इंदौर समेत MP को जल्द ही पहले फेज के लिए कोराेना वैक्सीन के डोज मिलने जा रहे हैं। प्रदेश के चार शहरों में 9 लाख डोज मिलेंगे। इसकी सप्लाई संभवत: इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

इंदौर को जहां 2.52 लाख डोज मिलेंगे। वहीं, भोपाल को 1 लाख 89 हजार वैक्सीन मिलेगी। देशभर में 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन 41 शहरों में 100 से ज्यादा फ्लाइट के जरिए पहुंचाई जाएगी।

इंदौर में एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया कार्गो लाॅजिस्टिक एंड एलाइड सर्विस कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के. सेल्वा कुमार ने इंटरनेशनल कार्गाे के शुभारंभ अवसर पर बताया, बुधवार से देश में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई शुरू हो गई है, जो 8 जनवरी तक चलेगी। 100 से ज्यादा कार्गो फ्लाइट के जरिए देशभर के 41 शहरों में वैक्सीन के 2 करोड़ डोज पहुंचाए जाने हैं।

किस प्रकार से दवाई पहुंचेगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्गाे सेंटर में स्टोर ना करते हुए वैक्सीन को सीधे सेंटर पर भेजा पहुंचाया जाएगा, क्योंकि वैक्सीन को 24 घंटे में लगाया जाना जरूरी है। वैक्सीन प्लेन के जरिए एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। यहां से सीधे वैक्सीनेशन सेंटर भेज दिया जाएगा। इसके लिए कोल्ड स्टोरेज ट्रक का उपयोग किया जाएगा।

Exit mobile version