Site icon IndoreHD

इंदौर में सभी सीनियर सिटीजन को लग चुका है पहला वैक्सीन का डोज़।

इंदौर में 60 प्लस वाले 100 फीसदी के वैक्सीनेशन का टारगेट मंगलवार को पूरा कर लिया गया। सभी को एक डोज लग चुका है, जबकि आधे से ज्यादा को दूसरा डोज। प्रदेश का यह पहला शहर है, जहां सभी बुजुर्गों को पहला डोज लग चुका है। वहीं आज प्रदेश में 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन होगा।

हालांकि शासन ने जुलाई अंत तक 100 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन उसे पूरा करने में अभी एक महीने और लग सकते हैं। कारण वैक्सीनेशन की कमी। टीकाकरण अधिकारी तरुण गुप्ता ने बताया कि 60 प्लस वाले 3 लाख 10 हजार 611 को टीका लग चुका है।

Exit mobile version