Site icon IndoreHD

इंदौर में सात दिनों में कम हुए कोविड 19 के मरीज़।

शहर में कोरोना कर्फ्यू के पॉजिटिव इफैक्ट नजर आने लगे हैं। 27 मार्च से नाइट कर्फ्यू के बाद 11 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था, जिसमें 21 अप्रैल से सख्ती बढ़ाई गई। नतीजा यह कि 3 दिनों से एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो रही है। शहर में मार्च अंत से यह लहर शुरू हुई थी, 14 अप्रैल के बाद इसमें तेजी आई।

हालांकि बीते सात दिनों से करीब 18 फीसदी पॉजिटिव की स्थिर दर से 12699 नए संक्रमित सामने आए। 12603 स्वस्थ भी हो गए, यानी रिकवरी दर 99% रही। एक्सपर्ट के अनुसार लहर 50-60 दिन की होती है। इंदौर में अगस्त-सितंबर व नवंबर-दिसंबर में लहर दिखी थी। मार्च अंत से शुरू यह लहर मई मध्य तक चलने की संभावना है।

Exit mobile version