Site icon IndoreHD

दिल्ली-हावड़ा ट्रेन रिजर्वेशन आज से शरू, इंदौर से बसों की संख्या और बढ़ी , जानिए पूरी खबर।

delhi havda train

अनलॉक 4 के बाद बस और साथ ही दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शुरू किया गया था उसमे आई-बस और सिटी बस के साथ अन्तर्राज्य बसें भी शामिल थीं। और कई ट्रेनों को भी शुरू किया गया था। उसी संदर्भ में आज से दिल्ली और हावड़ा ट्रेनों के लिएरिजर्वेशन शुरू किये जा रहें हैं।

इंदौर-दिल्ली और इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन के रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू होंगे। इंदौर-दिल्ली ट्रेन 13 सितंबर जबकि शिप्रा एक्सप्रेस 12 सितंबर से इंदौर से चलेगी। रेलवे जल्द ही इंदौर-मुंबई अवंतिका ट्रेन का संचालन भी करेगा।

यह है समय सारणी :-

इंदौर-दिल्ली एक्सप्रेस।

शिप्रा एक्सप्रेस।

इंदौर से सामान्य दिनों में 800 बसें चलती हैं। अभी सिर्फ 100 शुरू हुईं है।धीरे धीरे और बसों को भी शुरू किया जायेगा। ताकि लोगों को सुविधाएं ,मिलें।

इंदौर से शुरू की गयी फ्लाइटों को भी बढ़ाया जायेगा। इंदौर-मुंबई के बीच गुरुवार से एक और फ्लाइट शुरू होगी। मुंबई के लिए एयरपोर्ट से यह दूसरी फ्लाइट है। दोनों ही फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस कर रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शनिवार और मंगलवार को चलेगी।

ये है शेड्यूल:-

किराया: फिलहाल 5250 रुपए।

टीम IndoreHD सभी यात्रियों से यह अपील करता है की वे यात्रा करते वक्त कोरोना सम्बंधित अभी निर्देशों का पालन करें और शहर को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

Featured Image

Exit mobile version