21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाने जा रहा है, जिसकी पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितम्बर 2014 की. 11 दिसंबर 2014 को 193 सदस्यों द्वारा 21 जून “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के रूप में घोषित किया गया. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किसी दिवस के रूप में सबसे कम समय में पारित होने वाला प्रस्ताव है “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस”.
भगवान् कृष्ण के अनुसार-
‘योग: कर्मसु कौशलम्’
कर्मो में कुशलता को योग कहते हैं.
महर्षि पतंजलि द्वारा दी गयी परिभाषा-
योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः
चित्तवृत्तियों के निरोध की अवस्था का नाम योग है या इस अवस्था को लाने के उपाय को योग कहते हैं।
21 जून 2015 दशहरा मैदान, अन्नपूर्णा रोड, इंदौर पर प्रातः 6.30 बजे आप सहपरिवार आमंत्रित है.
