Site icon IndoreHD

इंदौर से सूरत के लिए इंडिगो शुरू कर रहा है फ्लाइट सेवा। जानिए क्या रहेगा शेड्यूल ?

गुजरात के प्रमुख शहर सूरत के लिए देवी अहिल्याबाई होलकर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अगले माह से सीधी उडान शुरु होगी। निजी उडान कंपनी इंडिगो इसे शुरू करेगी। काफी लंबे समय से दोनों शहर के बीच हवाई सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी।

यह उडान शुरू होने के बाद सूरत जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा हो जाएगा। अब तक इन यात्रियों को या तो अहमदाबाद होकर जाना होता था। यहा कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होती थी। कंपनी 1 अप्रेैल से इसका संचालन करेगी। यह 72 सीटर एटीआर विमान होगा।

अभी पुणे के लिए शहर से कोई सीधी उड़ान नहीं है। लोगों को मुंबई या नागपुर जाकर वहां से पूणे जाना होता है। प्रबंधन ने एयर इंडिया से पुणे के लिए उडान शुरु करने के लिए कहा है। इसके अलावा गुजरात के ही वडोदरा, राजस्थान के जोधपुर के लिए भी उडान शुरू हो सकती है।

Exit mobile version