Site icon IndoreHD

इंदौर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए हुडको से मिली 171 करोड़ की मंजूरी

स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट के अंतर्गत इंदौर की चार प्रमुख सड़को के काम के लिए 171 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल गयी है। जिसके तहत रोड परियोजना के कार्य में और तेजी आ जाएगी, और शहरवासियों और भी सुविधा मिलेंगी।

नगर निगम द्वारा बनाई जाने वाली शहर की चार प्रमुख सड़कों के लिए हुडको ने 171 करोड़ की ऋण स्वीकृति दे दी है। यह स्वीकृति पत्र बुधवार को निगम को मिल गया है। नगर निगम योजना विभाग द्वारा विगत दिनों यह प्रस्ताव हुडको बैंक को भेजा गया था। निगम के अपर आयुक्त योजना शाखा एमपीएस अरोरा ने बताया कि इस राशि से शहर की 4 प्रमुख सड़के एमआर 3,एमआर 9,एमआर5 और आरई 2 का निर्माण प्रस्तावित है। जबकि एमआर 11 का निर्माण आईडीए द्वारा किया जाएगा। श्री अरोरा ने बताया कि इस लोन के लिए हुडको ने राज्य सरकार की ग्यारंटी मांगी है।

इस हेतु राज्य सरकार को निगम द्वारा पत्र भेजा जा रहा है। इन चारों सड़कों के लिए पूर्व में ही टेंडर हो चुके हैं। इन सड़कों के निर्माण से शहर के विकास को काफी गति मिलेगी। इन सड़कों के निर्माण की तत्कालीन संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी और निगम आयुक्त आशीष सिंह ने रूप रेखा तैयार की थी।

टीम IndoreHD आशा करता है, की इंदौर में ऐसे ही परियोजना कार्य होते रहें, और इंदौर निरन्तर विकास करता रहे।

Exit mobile version