Site icon IndoreHD

इंदौर बनेगा प्रदेश का पहला शहर जहाँ मिलेगी डोर-टू-डोर डीजल की सुविधा|

इंदौर मध्य प्रदेश का पहला शहर बनने जा रहा जहाँ आपको सीधे घर तक डीजल की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा से अब लोगों को डीजल लेने पेट्रोल पंप तक नहीं आना पड़ेगा। मुंबई, पुणे और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों के बाद अब इंदौर में शुरू हुई सुविधा, इंदौर और आसपास के क्षेत्र में भी दूर टू डोर ईंधन की सुविधा मिलेगी।

आप केवल एक एप के जरिए डीजल की बुकिंग करवाकर अपने घर, दफ्तर या फिर स्कूल में डीजल मंगवा सकते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम की पहल पर एचपीसीएल (HPCL) ने शुक्रवार को मांगलिया बायपास स्थित माहेश्वरी फिलिंग स्टेशन पर प्रदेश के पहले डोर टू डोर डीज़ल डिलेवरी वाहन का शुभारंभ किया।

Image Source

डोर टू सोर सुविधा की कुछ ख़ास बातें

एक एप के जरिए डीजल की बुकिंग करवाकर अपने घर, दफ्तर या फिर स्कूल में डीजल मंगवा सकते हैं।

यह सुविधा ऐसे सभी संस्थानों और मशीनों के लिए लागू होती है, जो डीजल लेने पम्प पर नहीं आ सकते हैं। या फिर वे अब तक केन, ड्रम के जरिए डीज़ल लेकर जाया करते हैं।

यह डिलेवरी वाहन पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड है।

साथ ही भारत सरकार, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड, पेट्रोलियम मंत्रालय, पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन और नापतौल विभाग द्वारा सर्टिफाइड है। यह वाहन इंदौर और आसपास के क्षेत्र में डीजल प्रदानकरेगा।

टीम Indore HD इस कदम की सराहना करता है,इससे न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी , बल्कि इससे नवीनीकरण भी होगा।

Exit mobile version