Site icon IndoreHD

अनलॉक-3 में इन्दोरियों को रखना होगा इन 5 बातों ध्यान ?

अनलॉक 3 की निर्देश के बाद बहुत सी दूसरी चीज़ों को भी खोले जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी संदर्भ में आज से इंदौर शहर पूरी तरह से खोला जा रहा है। कोरोना के संक्रमण को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं की लोगों को सावधानी रखनी पड़ेगी।

शहर में दुकानों के लिए लागू लॉकडाउन प्रशासन ने पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया है।

शहर के मध्य क्षेत्र में ऑड-ईवन आधार पर दुकानें खोलने का प्रतिबंध भी हटा लिया गया है।

हालांकि रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

आज से शहर के सभी बाजार खुल सकेंगे, लेकिन सिनेमाघर, पिकनिक स्थल, होटल, रेस्त्रां और मंदिर पहले की तरह बंद रहेंगे। रेस्त्रां से केवल खाना पैक करके देने की अनुमति रहेगी।

ग्राहक वहीं बैठकर नहीं खा सकेंगे। बाजार खुलने पर संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर कलेक्टर ने कहा कि लोगों को सावधारी रखनी पड़ेगी। अनावश्यक और परिवार के साथ बाहर न घूमें।

टीम Indorehd लोगों से अपील करता है, की शहर के अनलॉक होने के बाद भी लोग सावधानी बरतें और इंदौर शहर को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

Exit mobile version