खजराना गणेश मंदिर मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जो की मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में स्तिथ है, यह मंदिर काफी प्राचीन है, यहाँ पर गणपति बापा रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान हैं। यह मंदिर शहर के लोगों के जीवन में एक अहम् भूमिका निभाता है, इस मंदिर से लोगों की आस्था बहुत पुरानी है, और गणपति बप्पा का आशीर्वाद उनके भक्तों पर भी है। तो जानिए खजराना गणेश मंदिर से जुडी रोचक बातें :-
- यह मंदिर को होल्कर साम्राज्य की रानी देवी आहिल्या बाई होल्कर ने 1735 में बनवाया था।
- ऐसा कहा जाता है की यहां गणेश जी की प्राचीन प्रतिमा का स्वप्न यहीं के लोकल पुजारी मंगल भट्ट को आया था, जिसे बाद में देवी अहिल्या बाई होल्कर ने निकलवाया। तब से यहाँ पर प्रतिमा को विराजित कर मंदिर का निर्माण हुआ।
- मंदिर के प्रमुख द्वार और गर्भगृह की दीवारों को शुद्ध चांदी से से बनाया गया है, जिसमे अलग अलग त्योहारों को दर्शाया गया है।
- मंदिर में स्थापित भगवान् की प्रतिमा के नेत्रों को हीरे से बनाया गया है जो की एक व्यापारी द्वारा दान दिया गया था।
- यह मंदिर देश के कुछ अमीर मंदिरों में से एक है। यहाँ पर रोज़ाना लाखो में दान आता है।
- मंदिर प्रांगण में कुल 33 और देवी-देवताओं के मंदिर भी हैं, जो लाग ही आस्था रखतें हैं।
- मान्यतों के अनुसार, कोई भी शुभ दिन जैसे शादी, या जन्मदिन में लोग यहाँ आतें है और गणेश जी को सिन्दूर अर्पण करतें है जिससे उनके जीवन में रिद्धि-सिद्धि का आगमन होता है।
- खजराना गणेश मंदिर बारे एक और रोचक बात है की, शहर में या शहर के आस पास किसी के भी परिवार में कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, या घर का उद्द्घाटन करने से पहले गणपति बापा को न्योता भेजा जाता है।
- ऐसा माना जाता है की खजराना गणेश के दर्शन से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होतीं है, और भक्तो के जीवन में रिद्धि-सिद्धि बनी रहती है।
- भक्त अपनी मनोकामनाओं के पूर्ण होने पर उनके पीछे स्वस्तिक बना कर अपनी आस्था प्रकट करतें है।
तो यह थी कुछ रोचक बातें इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के बारे में, हम बप्पा से प्रार्थना करतें है की उनका आश्रीवाद भक्तों पर सदैव बना रहें।