Site icon IndoreHD

इंदौर शहर को मिली 11,427 करोड़ की 45 सड़क परियोजनाओं की सौगात। जानिए क्या है इन परियोजनाओं में ?

four lane road

इंदौर शहर में विकास की गति ने रफ़्तार पकड़ी है और उसी कड़ी में इंदौर शहर को एक और नयी सौगात मिल गई है , जिसमे 11,427 करोड़ की 45 सड़कों के साथ लॉजस्टिक पार्क भी शामिल हैं।,

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को 11 हजार 427 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात मंगलवार को दी। इसमें से करीब 3500 करोड़ के प्रोजेक्ट इंदौर व आसपास के क्षेत्रों के लिए हैं। उसमें इंदौर-खलघाट को सिक्सलेन करना और लॉजिस्टिक पार्क शामिल है।

साथ ही उज्जैन से झालावाड़ तक की सड़क को फोरलेन करने की घोषणा से अब कोटा, उज्जैन, इंदौर, अकोला, एदलाबाद होते हुए ये सड़क हैदराबाद तक जाएगी।

विकास को बढ़ाने के लिए चार और प्रोजेक्ट्स :-

इन परियोजनओं से इंदौर में न केवल सुविधाएं मिलेंगी बल्कि विकास में भी बहुत मददगार रहेंगी। टीम IndoreHD उम्मीद करता है की शहर में ऐसे ही निरंतर विकास होता रहे।

Featured Image

Exit mobile version