Site icon IndoreHD

इंदौर 311 एप देगा फीवर क्लीनिक की जानकारी। जानिए कैसे मिलेगी जानकारी!

शहर में कोविड-19 की जांच व उपचार के लिए 44 फीवर क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। इनमें इंदौर के 19 फीवर क्लीनिक शामिल हैं। अब अपने क्षेत्र के फीवर क्लीनिक की जानकारी इंदौर नगर निगम के एप 311 पर भी उपलब्ध होगी।

इसके साथ ही कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर से इसकी जानकारी भी आम जनता को दी जाएगी। इंदौर फीवर क्लीनिक की जानकारी एप 311 के साथ-साथ इसे गूगल मैप पर भी अपडेट किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित फीवर क्लीनिक में अभी तक एक लाख 75 हजार 560 मरीज देखे गए हैं। जिसमें से 172 सीवियर एक्यूट रेस्पीरेटरी इंफेक्शन, 12 हजार 903 इन्फ्यूएंजा लाइक इंफेक्शन तथा 32 हजार 568 फ्लू ओपीडी में देखे गए।

इसमें से 1250 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। फीवर क्लीनिक की उपयोगिता को देखते हुए इसका समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया गया है।इसके साथ ही कॉल सेंटर 1075 पर भी इसकी जानकारी ली जा सकती है।

मरीजों की बढ़ती संख्या और अस्पतालों में बिस्तरों की जानकारी नहीं होने से कई मरीजों को भटकना भी पड़ रहा है। सार्थक ऐप के माध्यम से अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी लेकर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

टीम IndoreHD इस पहल की सराहना करता है और आशा करता है की सुविधा का सभी लोग लाभ उठायें और जानकारी पा सकें।

Exit mobile version