Site icon IndoreHD

जानिये कैसे ऑनलाइन कर सकते हैं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट

हालांकि आधार कार्ड होना अनिवार्य नहीं है लेकिन PAN कार्ड को आधार के साथ लिंक करना अनिवार्य है व सरकार की योजनाओं का आनंद लेने के लिए भी आधार कार्ड होना ज़रूरी है । अब तक देश में रहने वाले 125 करोड़ नागरिकों के आधार कार्ड बनाए गए हैं। इन आधार कार्ड से जो भी आपका मोबाइल नंबर है वह लिंक होना चाहिए लेकिन यदि आपने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है और इसे आधार में अपडेट नहीं कराया है तो जल्द से जल्द करा लें। आप घर बैठे ही मोबाइल से इसके अपडेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसके लिए आपको केवल 25 रुपए शुल्क देना होगा।

कैसे करें अपडेट?

आधार कार्ड में अपना नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट https://ask.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद अगले सामने खुले पेज पर अपना फोन नंबर व कैप्चा भर दें।

इसके बाद सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक कर अपने फोन नंबर पर ओटीपी के लिए प्रोसीड करें। आपके फोन पर आए ओटीपी को दाईं तरफ दिए गए बॉक्स में भरकर सबमिट कर दें।

शुल्क  देना होगा- 25 रुपए 

इसके बाद अगला पेज खुलेगा जहां आधार सर्विस लिखा होगा। यहां अपडेट आधार पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा। यहां आपको नाम, आधार कार्ड, पता इन सबके ऑप्शन दिख रहे होंगे।

यहां आपको जो भी बदलना है माना मोबाइल नंबर बंदलना है, या फिर फोन नंबर को आधार से लिंक करना है तो आप यहां डिटेल भरकर ‘What do you want to अपडेट’ पर क्लिक करें इसके बाद आप मोबाइल नंबर सेलेक्ट कर सबमिट कर दें।

अब अगले पेज पर आपसे कैप्चा भरने को कहा जाएगा। यहां अपने फोन नंबर पर ओटीपी भेजकर इस प्रक्रिया को पूरा करें साथ ही अपने मोबाइल नबंर पर आए ओटीपी को वेरिफाई करें। फिर सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक करें।

सबमिट करने से पहले एक नोटिफिकेशन आपके पास आएगा। इसमें आपके द्वारा दी गई सभी जानकारियों को दोबारा चेक कर लें। इसके बाद सबमिट कर दें। 

फिर इसके बाद आप अपना अप्वाइंटमेंट बुक करा लें. ‘Book Appointment’ पर क्लिक कर आप ऐसा कर सकते हैं। 

अब आपको अगले स्टेप में आधार केंद्र जाना होगा। यहां आपसे फीस के रूप में 25 रुपए लिए जाएंगे। इसके बाद आपका नंबर अपडेट कर दिया जाएगा।

कुछ उपयोगी सूचक :- 

– नवीनतम नियमों के अनुसार, लोग आधार कार्ड में ऑनलाइन में केवल अपना पता अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, वे नज़दीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर अन्य सभी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।

– लोग अपने आधार कार्ड में दी गई सभी जानकारी को आधार नामांकन केंद्रों में से किसी एक पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। आप आधार में नाम, पता, DoB, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल के साथ-साथ बायोमेट्रिक्स फिंगर प्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ को अपडेट कर सकते हैं।

– पता ऑनलाइन बदलने के लिए, आपको पते के प्रमाण की स्कैन की हुई कॉपी जमा करनी होगी  यदि आपका दस्तावेज़ UIDAI द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता है, तो अपडेट रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दिया जाएगा 

– जैसा की हम जानते हैं आधार कार्ड वैध पहचान और आवासीय प्रमाण के रूप में कार्य करता है। तो, इसका उपयोग होम लोन ,  क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन एप्लिकेशन के लिए कर सकते हैं।

– यदि आपका मोबाइल UIDAI के पास रजिस्टर्ड नहीं है, तो आप आधार से संबंधित किसी भी ऑनलाइन सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर आप अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवा सकते हैं।

 – यदि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से रजिस्टर्ड नहीं है तो आप एक अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP का उपयोग करके वैरीफिकेशन का विकल्प चुन सकते हैं। हालाँकि, यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है यदि आपने अपना मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं किया है।

– UIDAI के साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने के लिए, पास के आधार नामांकन केंद्र पर जाएँ और आधार नामांकन / सुधार फॉर्म में अपने मोबाइल नंबर का उल्लेख करते हुए सबमिट करें। आपको अपने मोबाइल नंबर को आधार के साथ रजिस्टर्ड करने के लिए कोई प्रमाण नहीं देना होगा।

– आपको अपना मोबाइल नंबर अपडेट / बदलने के लिए कोई दस्तावेज़ देने की जरूरत नहीं है। बस आधार एनरोलमेंट / करेक्शन फॉर्म भरें और इसे 25 रुपये के अपडेशन चार्ज के साथ जमा करें।

– केवल आवासीय पते को ऑनलाइन और पोस्ट के माध्यम से ऑफ़लाइन अपडेट किया जा सकता है। हालाँकि, आप अपने सभी बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय विवरणों को नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर अपडेट कर सकते हैं।

Exit mobile version