चार महीने बाद शुरू हुई आई-बस और अन्य बस सेवाएं। जानिए क्या रहेंगे रूट्स और क्या हैं नए निर्देश ?

0
401
indore i bus

लॉकडाउन के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी शुरू किया जा रहा है। वहीँ आज से आई बस अंतरप्रांतीय व उपनगरीय बसों के संचालन में कोरोना की गाइडलाइन का पालन भी करना होगा।

850 बसों में से 25 फीसदी ही शुरुआती दौर में सड़कों पर आएंगी। मेंटेनेंस के काम होने के बाद हफ्तेभर में ही सारी बसें चल पाएंगी। बसों का संचालन तीन इमली, नौलखा, जिंसी बस स्टैंड से होगा।

क्या हैं आई बस और अन्य बसों के लिए निर्देश :-

  • इन बसों में किराया वही लगेगा, जो पहले था, लेकिन बस एसोसिएशन ने किराया बढ़ाने की मांग की है। इस पर फैसला होना बाकी है।
  • भोपाल, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुरा, आलीराजपुर, उज्जैन, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर जैसे शहरों के लिए बसें चलेंगी तो स्लीपर कोच की बसें आगरा, ग्वालियर, मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, शिर्डी, अहमदाबाद, नाथद्वारा, जयपुर, कोटा, कानपुर, इलाहाबाद, उरई आदि रूट पर चलेंगी।
  • बसों में जितनी सीटें हैं, उतने ही यात्री सवार होंगे। खड़े-खड़े इन बसों में भी सफर नहीं होगा।
  • हर ट्रिप (कॉरिडोर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के बाद) बसें सैनिटाइज होंगी।
  • बस स्टॉप को भी सैनिटाइज करेंगे। यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य होगा।
  • यात्री पहले की तरह आई-बस में खड़े होकर सफर नहीं कर सकेंगे।

सभी यात्रियों से टीम indoreHD अपील करता है की सभी लोग कोरोना संबंदित निर्देशों का पालन करें और शहर को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।