इंदौर में नाईट कर्फ्यू के लिए नया आदेश किया जारी।

0
406

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को नया आदेश जारी करते हुए नाइट कर्फ्यू का समय अब रात 11 से सुबह 6 बजे तक करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद अब इंदौर से मांग उठने लगी है कि यहां भी बाजारों को कम से कम रात 10 बजे तक खोला जाए। अभी बाजार खुले रखने का समय रात 8 बजे तक है और रेस्त्रां 10 बजे तक खुले रह सकते हैं।

बाजार संगठनों का कहना है कि बाजारों में अधिक खरीदारी का समय शाम 6 से रात 10 बजे तक होता है। यदि यह समय बढ़ जाता है तो बाजार में खरीदारी अधिक होगी, अभी शादी के मुहूर्त भी हैं। ऐसे में यह छूट जरूरी है।