कोरोना को लेकर सभी इंदौर अस्पतालों के लिए हुई नई गाइडलाइन्स जारी जानिए क्या हैं यह गाइडलाइन्स?

0
325

अनलॉक 4 की नए निर्देशों के बाद शहर के सारे कोविड अस्पतालों के लिए प्रशासन के द्वारा नए निर्देश जारी किये गए हैं। इन निर्देशों में अस्पतालों के बिल से लेकर आइसोलेशन तक सभी निर्देश दिए गए हैं।

नए निर्देश कुछ इस प्रकार से हैं :-

  • जिले की सभी निजी लैब जो कोविड टेस्टिंग के लिए लाइसेंस प्राप्त है, वह प्रति टेस्टिंग Rs. 2500 रुपए से अधिक नहीं ले सकेंगी,और इस टेस्टिंग में घर से सैंपल कलेक्शन चार्ज भी शामिल है।
  • कोई भी अस्पताल, भर्ती हुए मरीज की कोरोना टेस्टिंग नहीं करा सकेगा, केवल गंभीर मरीज की स्थिति में ही जांच हो सकेगी।
  • जो मरीज भर्ती हैं, हल्के लक्षण थे जो तीन दिन में खत्म हो गए, बुखार नहीं है, आक्सीजन की जरूरत नहीं है, वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पर होम आईसोलेशन में या पेड कोविड केयर सेंटर में रह सकते हैं।
  • सैंपलिंग से लेकर 10 दिन तक की अवधि पूरी होने तक होम आइसोलेशन में रहना होगा।
  • यदि कोई मरीज किसी अस्पताल से अन्य अस्पताल में शिफ्ट होना चाहता है तो वह अपनी सहमति देकर शिफ्ट हो सकेगा।
  • मरीज को कोई दवा लगती है तो वह अस्पताल के साथ ही बाहर से भी ले सकेगा, अस्पताल प्रबंधन अस्पताल से ही दवा लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा।

टीम IndoreHD उम्मीद करता है की यह निर्देशों का पालन हो। और सभीसमस्त शहर वासी कोरोना सम्बंधित सभी नियमो का पालन करें और शहर को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।