कोविड से लड़ने के लिए इंदौर में बनाया गया 2000 बेड्स के साथ कोविड 19 सेंटर।

0
390

5 दिन में 2 हजार मरीजों के लिए अस्थाई कोविड केयर सेंटर बन कर तैयार है। पहले चरण में 500 बेड लगा दिए गए हैं। 4 अलग-अलग चरणों में बनने वाला यह सेंटर शनिवार को राहत की सांस लेकर आया। रविवार को इस विशाल परिसर के शुरू हो सकता है। परिसर में ऐसे कोरोना संक्रमितों को रखा जाएगा, जो होम आइसोलेशन में हैं। इनके पास घर में जगह या सुविधाएं नहीं हैं।

प्रशासन ने राधास्वामी सत्संग ब्यास को भी कोविड केयर सेंटर बनाने का काम मंगलवार से काम शुरू किया था। शनिवार को लगभग 500 बिस्तर लगाए गए, यह संख्या 2000 बिस्तर तक पहुंचेगी। इसका जिम्मा ईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय को सौंपा गया है।

श्रोत्रिय ने बताया कि देश के किसी भी शहर में एक ही स्थान पर इतने मरीजों को ऐसी व्यवस्थाएं देने की यह सबसे बड़ी पहल होगी। यहां मेडिकल संबंधी सेवाओं के लिए विशेषज्ञों की टीम तैनात रहेगी। उधर, धार में बनाए गए दत्तात्रेय कॉलेज कोविड केयर सेंटर में भी 100 मरीजों को ठहरने की व्यवस्था बना दी गई है।