एयर इंडिया शुरु करेगा इंदौर से मुंबई के लिए रोज़ाना उड़ाने। जानिए पूरा शेड्यूल?

0
436

इंदौर से मुंबई के बीच यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद एयर इंडिया ने अपनी उड़ानों रोज़ाना चलने का फैसला लिया है। मंगलवार से यात्रियों को रोजाना सुविधा मिलेगी, जबकि दिल्ली की उड़ान सप्ताह में तीन दिन ही रहेगी।

एयर इंडिया प्रबंधन के अुनसार अभी सप्ताह में तीन दिन मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट का संचालन कर रहे हैं, लेकिन मुंबई के लिए लगातार यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या के कारणयह फैसला लिया है। इसके बाद अब इसे 13 अक्टूबर से प्रतिदिन संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अब विमान रोज सुबह 10ः10 मिनट पर मुंबई से उड़ान भर 11ः30 बजे इंदौर आएगा। यहां से दोपहर 12ः30 बजे उड़ानभर दोपहर 1ः30 बजे मुंबई पहुंच जाएगा।

दिल्ली की उड़ान पूर्व की तरह सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को ही संचालित होगी। एयर इंडिया ने कुछ और शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए भी अनुमति मांगी है। इसे भी जल्दी अनुमति मिल सकती है।

टीम IndoreHD सभी यात्राओं से यह अपील करता है की वे सभी कोरोना निर्देशों का पालन करें और देश एवं शहर को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।