More

    अगर आप पहली बार मतदान कर रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान।

    इंदौर में 66 हज़ार से ज्यादा युवा करेंगे पहली बार मतदान। 19 मई को इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में इस बार 18 से 19 साल के 66 हजार 638 युवा पहली बार वोट करेंगे। फाइनल हुई मतदाता सूची से ये आंकड़े सामने आये है, सूची में 23 लाख 49 हजार 476 मतदाता दर्ज हुए हैं।

    इसमें 12 लाख 7 हजार 371 पुरुष और 11 लाख 41 हजार 925 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर में 180 मतदाता शामिल हैं। इंदौर जिले में कुल 26 लाख 5 हजार 551 मतदाता हैं।

    अगर आप पहली बार वोट कर रहे हैं तो जानिये की किन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए वोटिंग करने से पहले –

    1. आपको अपना Voter Slip/Voter ID साथ लेकर जाना अनिवार्य है

    मतदान के कुछ दिन पूर्व आपको एक पर्ची दी जाती है, जिसमे आपका नाम और मत क्षेत्र के बारे में सभी जानकारी होती है। उस पर्ची को अच्छे से जाचकर आप अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे, और इस पर्ची को ले जाना न भूलिए।   

    Image Source

    2. पहले मतदान अधिकारी मतदाता सूची में आपका नाम जाँचेंगे और आपका आईडी प्रूफ चेक करेंगे ।

    आपके पोलिंग बूथ पर सबसे पहले एक मतदान अधिकारी आपकी पर्ची के अनुसार सूची में आपका नाम जाँचेंगे, इसी के साथ वो आपका आईडी प्रूफ भी चेक करेंगे, याद रखिये मत अधिकारी आपकी सेवा के लिए है, आप इन्हे पूर्ण सहयोग दे।

    Image Source

    3. दूसरा मतदान अधिकारी आपकी उंगलि पर स्याही लगाएगा, आपको एक पर्ची देगा और एक रजिस्टर में आपका हस्ताक्षर लेगा ।

    आपकी सारी जानकारिया जाँचने के बाद, दूसरा मतदान अधिकारी आपके बाए हाथ की तर्जनी ऊँगली पर स्याही लगाएंगे, आपको एक पर्ची देकर, एक रजिस्टर पर आपका हस्ताक्षर लिया जाएगा। 

    Image Source

    4. आपको तीसरे मतदान अधिकारी को पर्ची जमा करनी होगी और अपनी स्याही लगी उंगली दिखानी होगी और फिर Polling Booth सेक्शन पर जाना होगा। 

    स्याही लगने और हस्ताक्षर होने के पश्चात् आपको तीसरे मतदान अधिकारी के पास जाना होगा, जहा आपको अपनी पर्ची जमा करनी होगी, इसके बाद उन्हें  स्याही दिखाकर, आप पोलिंग बूथ सेक्शन पर मतदान करने जा सकते है।

    Image Source

    5. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के चिन्ह के विपरीत मतपत्र बटन दबाकर अपना वोट करें। बटन दबाते से ही आपको बीप की आवाज़ सुनाई देगी।

    आपको एक अलग पोलिंग बूथ सेक्शन दिखेगा, जहा एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) होगी, उस मशीन के सामने जाकर एक बार मशीन को ध्यान से देखिये और समझे । आपको आपके क्षेत्र  उम्मीदवारों के नाम और चिन्ह EVM पर दिखेंगे, आपकी पसंद के उम्मीदवार के विपरीत बटन दबा कर आप अपना वोट दे सकते है, बटन दबाते से ही आपको एक बीप की आवाज़ सुनाई देगी।  वोट देने में जलबाज़ी न करे, समय लेकर वोट करे।

    Image Source

    6. VVPAT मशीन की पारदर्शी खिड़की में दिखाई देने वाली पर्ची की जांच करें। पर्ची पर उम्मीदवार के Serial No. और नाम का चिन्ह 7 सेकंड के लिए दिखाई देगा, 7 सेकंड बाद वह सील किए गए VVPAT बॉक्स में गिर जाएगा।

    मतदान करने के पश्चात् EVM मशीन के पास रखी, VVPAT (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन की पारदर्शी खिड़की में  आपको एक पर्ची दिखाई देगी, उस पर्ची की सावधानी पूर्वक जांच करें। उस पर्ची पर आपको अपने चुने हुए उम्मीदवार के Serial No. और नाम का चिन्ह 7 सेकंड के लिए दिखाई देगा, 7 सेकंड बाद वह पर्ची स्वय सील किए गए VVPAT बॉक्स में गिर जाएगी। किसी भी तरह की आशंका होने पर मतदान अधिकारी को बताये।

    मतदान देश  बड़ा त्यौहार है, इस त्यौहार में अपना संपूर्ण योगदान दे। मतदान आपका अधिकार है, कृपया इसे देशहित में उपयोग करे, मतदान अवश्य करे।चिन्ह मतदाताओं और बाकि सभी लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करे।

    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img