इंदौर से सूरत और पुणे के लिए जल्द ही शुरू हो सकती है फ्लाइट्स, जानिए यह अपडेट।

0
389

अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही गुजरात के प्रमुख शहर सूरत और महाराष्ट्र के पुणे के लिए उड़ान शुरू होगी। निजी एयरलाइंस फ्लायबिग और एक मात्र सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया ने इसके लिए सहमति दिखाई है।

पिछले दिनों शहर के एक प्रमुख औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट डायरेक्टर से मिल कर उनसे मांग की थी कि वे सूरत और पुणे के लिए उड़ान शुरू करवाएं। इन दोनों शहरों के लिए उड़ान नहीं होने से उन लोगों को कनेक्टिंग उड़ान लेना होती है। जिससे समय ज्यादा लग जाता है। डायरेक्टर ने इसके लिए उचित मदद करने का आश्वासन दिया था। डायरेक्टर के अनुसार हमने फ्लायबिग के अधिकारियों से सूरत की उड़ान शुरू करने के लिए कहा तो वे इसके लिए राजी हो गए है।