आईआईम इंदौर ने बनाई प्लास्मा उपलब्ध कराने के लिए वेबसाइट।

0
351

कोरोना में लोगों की मदद करने के लिए आईआईएम के पूर्व छात्र आगे आए हैं। जरूरतमंदों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने आईआईएम इंदौर के छात्रों ने एक वेबसाइट तैयार की है। इसके माध्यम से अभी तक 500 लोगों की मदद कर चुके हैं। सभी छात्र मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करते हैं। ऑफिस के काम से समय निकालकर वे लोगों की नि:शुल्क मदद कर रहे हैं।

वेबसाइट का नाम है needplasma.in वेबसाइट के फाउंडर प्रशांत सैनी ने बताया दस महीने पहले शुरुआत दिल्ली में की थी। अब पूरे देश में वॉलंटियर्स हैं। टीम के वंदित सावनसुखा ने बताया कि अभी तक हमारे पास पांच हजार लोगों की मांग आई है।

इसमें से हम पांच सौ लोगों को प्लाज्मा दे चुके हैं। कोरोना के केस बढ़ने के बाद हमारे पास हर घंटे प्लाज्मा की 50 से 60 मांग आती है, लेकिन उसके मुकाबले डोनर दो या तीन ही आते हैं। हम प्लाज्मा देने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।