26 जुलाई से शुरू होगी इंदौर से कोलकत्ता की फ्लाइट। जानिए पूरी समय सारणी!

0
382

देश बार में लॉक डाउन के बाद अनलॉक के प्रक्रिया के तहत धीरे-धीरे हवाई यात्राओं को शुरू किया जा रहा है उसी को ध्यान में रखते हुए, इंदौर शहर से भी हवाई यातायात को भी शुरू किया जा रहा है। उसी में इंदौर से कोलकत्ता तक के लिए 26 जुलाई से फ्लाइट शुरू की जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल के अनुसार फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (गुरुवार, शुक्रवार और रविवार) चलेगी।

यह रहेगा समय सारणी :-

  • कोलकत्ता से फ्लाइट सुबह 9.20 बजे रवाना होगी। सुबह 11.40 बजे इंदौर आएगी। इंदौर से फ्लाइट दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.30 बजे कोलकत्ता पहुंचेगी।
  • शुरुआत में इस फ्लाइट का 7600 रुपए किराया रहेगा।
  • इंदौर एयरपोर्ट से बहरहाल 26 फ्लाइट्स की आवाजाही हो रही है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट की संख्या कम है।
  • कोलकाता फ्लाइट शुरू होने के बाद फ्लाइट संख्या बढ़ेगी।

जिस तरह अनलॉक की प्रक्रिया के अंतर्गत आवाजाही बढ़ रही है,टीम IndoreHD लोगों से अपील करतें है की सावधानी के साथ यात्राएं करें और कोरोना सम्बंधित दिए गए निर्देशों का पालन करें। साथ ही शहर और देश को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योग्दान दें।