1 दिसंबर से नए टाइम पर चलेगी इंदौर- जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन। जानिए क्या है नया टाइम टेबल?

0
411
indore jabalpur express

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंदौर-जबलपुर-इंदौर ट्रेन के समय में बदलाव किया है। बदलाव 1 दिसबंर से लागू होगा।

मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार ट्रेन संख्या 02291 इंदौर-जबलपुर विशेष ट्रेन 2 दिसंबर से इंदौर से शाम 7.30 बजे रवाना होगी। यह 7.56 बजे देवास पहुंचेगी। मक्सी 8.48 बजे और बेरछा 9.06 बजे पहुंचेगी। जबकि अगले दिन सुबह 5.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

जबकि ट्रेन संख्या 02292 1 दिसंबर से जबलपुर से रात 11.30 बजे रवाना होगी। जबकि बेरछा में सुबह 7.30 बजे, मक्सी 8 बजे और देवास 8.32 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन 9.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।