MP में अनलॉक के चलते इन चीज़ों को मिली छूट।

मध्यप्रदेश सरकार ने अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत छूट का दायरा बढ़ा दिया गया है। बुधवार से भोपाल में रेस्टोरेंट, जिम, फिटनेस सेंटर, क्लब को 50% क्षमता के साथ खोला गया है। आज सरकारी दफ्तरों में 100% स्टाफ पहुंचे। धार्मिक स्थलों पर एक समय में अधिकतम 6 लोग जा सकेंगे। पहले यहां 4 लोगों की अनुमति थी। कोचिंग, स्कूल, स्वीमिंग पूल और सिनेमाघर अभी बंद रहेंगे। स्कूलों में केवल ऑनलाइन क्लास चलेगी।सभी तरह की दुकानें, प्रतिष्ठान और प्राइवेट ऑफिस भी पूरी क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से खुल गए जो रात 8 बजे तक खुल रहेंगे।

इंदौर में रेस्टोरेंट में अभी केवल टेक अवे व होम डिलीवरी की अनुमति है। दोपहर बाद आज रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर आज गाइडलाइन आ सकता है। यहां 50% क्षमता से जिम खुले हुए हैं। शॉपिंग मॉल भी खुले हुए हैं लेकिन प्ले जोन, फूड जोन, सिनेमा बंद हैं। होशंगाबाद कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट धनंजय सिंह ने धारा 144 के तहत आदेश जारी कर सुबह 9 से रात 8 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img