रेलवे ने जारी किया इंदौर से चलने वाली ट्रेनों का नया टाइम टेबल। जानिए क्या है नया शेड्यूल?

0
366

रेलवे ने इंदौर-पुणे एक्सप्रेस का विस्तार कर दिया है। ट्रेन 4 दिसंबर से दौंड तक जाएगी। अब यह ट्रेन इंदौर से दोपहर 2.30 की जगह शाम 4.30 बजे रवाना होगी, अगले दिन सुबह 10.20 बजे दौंड पहुंचेगी। वहां से 5 दिसंबर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। देरी से चलने के बाद भी पुणे पहुंचने में करीब एक घंटे का समय बचेगा। यह ट्रेन 17 की बजाय 22 कोच से चलेगी, जिसमें करीब 325 और यात्री बैठ सकेंगे।

ये है नया शेड्यूल :-

  • मालवा एक्सप्रेस: अब महू से दोपहर 12.05 बजे आकर 12.15 बजे रवाना होगी।
  • इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस: अब जबलपुर से चलकर सुबह 9.35 बजे इंदौर आएगी।
  • महू-इंदौर-भोपाल इंटरसिटी: अब यह ट्रेन महू से सुबह 6.15 बजे रवाना होकर 6.30 बजे इंदौर आएगी।
  • कामाख्या एक्सप्रेस: 3 दिसंबर से महू से दोपहर 12.45 बजे रवाना होगी। दोपहर 1.35 बजे आकर 1.40 बजे गुवाहाटी रवाना होगी।
  • इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस: अब यह ट्रेन रात 12.25 बजे इंदौर आएगी। पहले रात डेढ़ बजे इंदौर आती थी।