इंदौर से गुजरात के लिए 20 जुलाई से शुरू हो रही ट्रेन सेवा।

अनलॉक के बाद इंदौर से 23 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन गुजरात जाने वालाें की परेशानी कम नहीं हो रही थी। हालांकि अब इन यात्रियों को राहत मिलेगी, क्योंकि 20 जुलाई से वेरावल एक्सप्रेस ताे 21 जुलाई से गांधीनगर कैपिटल ट्रेन को शुरू किया जा रहा है।

इंदौर रेलवे इंदौर-वेरावल महामना एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 20 जुलाई से शुरू करेगा। 20 से ट्रेन इंदौर से, जबकि वेरावल से 21 जुलाई से ट्रेन शुरू होगी। ट्रेन हर मंगलवार इंदौर से रात 10.25 बजे रवाना होगी। वहीं, वेरावल से प्रति बुधवार रात 10.20 बजे रवाना होगी।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img