ATM से बिना कार्ड के भी निकाल सकते हैं पैसा, जानिए – विथड्रॉल प्रॉसेस, लेन-देन की सीमा, सुविधाएं

कार्ड-लेस कैश विड्रॉल सुविधा अब विभिन्न बैंकों द्वारा दी जा रही है। बैंक लेन-देन के लिए एक बार का पासवर्ड (ओटीपी) जनरेट करेगा जिसे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज किया जाएगा और आप उस पासवर्ड के तहत पैसे निकाल सकते है l

cardless atm
Image Source

इस सुविधा ने ऐसे समय में जोर पकड़ा जब देश और दुनिया कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप में है, जहां ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकलना चाहते और ज्यादा से ज्यादा काम वह घर से ही निपटा रहे हैं। ऐसे समय में एटीएम से पैसे निकालने को लेकर कई तरह की जरूरत सामने आई और  इस सुविधा ने अधिक प्रमुखता प्राप्त की। इसके लिए आपको बस अपने बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन को अपने फोन पर इंस्टॉल करना है।

बैंक्स जो ये सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं

bank accepting cardless withdrawal
Image Source

एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक आदि कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा दे रहे हैं। इस सुविधा के तहत, कार्डधारक अपने डेबिट कार्ड के बिना भी नकदी निकाल सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने फोन का इस्तेमाल करना होगा। मालूम हो कि यह सुविधा केवल एक बैंक के एटीएम में उपलब्ध है और किसी भी अन्य बैंक के एटीएम में यह सुविधा काम नहीं करेगा।

कार्डलेस विड्रॉल प्रॉसेस कैसे करता है काम

डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना एटीएम से नकदी निकालने की प्रक्रिया बैंकों के बीच अलग-अलग होती है। सबसे पहले, ग्राहकों को अपने संबंधित बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा। यदि आप एक SBI ग्राहक हैं, तो यह YONO ऐप पर उपलब्ध है, बैंक ऑफ बड़ौदा में BOB MConnect plus और ICICI बैंक के लिए iMobile है। अगर आप SBI कस्टमर हैं तो ‘YONO cash option’ पर जाएं, Bank of Baroda के हैं तो ‘कैश ऑन मोबाइल’ पर जाएं। यदि आप ICICI बैंक के ग्राहक हैं, तो ‘card-less cash withdrawal’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

cardless withdrawal process
Image Source

 बैंक लेन-देन के लिए एक बार का पासवर्ड (ओटीपी) जनरेट करेगा, जिसे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज किया जाएगा। उदाहरण के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा का एक ओटीपी 15 मिनट के लिए वैध है। आपको डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना नकदी निकालने के लिए उसी बैंक के एटीएम पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग करना होगा।

लेन-देन की सीमा

cardless withdrawal limit
Image Source

इस सुविधा में दैनिक लेनदेन की सीमा है, जो 5,000 रुपये से 20,000 रुपये तक की निकासी की अनुमति देता है। यह बैंकों के बीच अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए, आप बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से 5,000 रुपये और एसबीआई के एटीएम से 20,000 रुपये तक निकाल सकते हैं। बता दें कि कुछ बैंक अतिरिक्त शुल्क भी लेते हैं।

 कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा से ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, क्योंकि मोबाइल पिन/ ओटीपी का उपयोग करके नकदी निकाली जाती है।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img