More

    28 मार्च से पुणे चंडीगढ़, और मुंबई के लिए शुरू हो रही है सीधी फ्लाइट्स।

    इंदौर एयरपोर्ट से 28 मार्च से तीन नई फ्लाइट पुणे, चंडीगढ़ और मुंबई के लिए शुरू होंगी। पुणे और चंडीगढ़ के लिए इंदौर से सीधी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। फिलहाल इन दोनों रूट पर सीधी फ्लाइट नहीं है।

    इसके अलावा इंदौर-मुंबई के बीच एक और फ्लाइट की कनेक्टिविटी यात्रियों को मिलेगी। एयरलाइंस की इंदौर से मुंबई के लिए चौथी फ्लाइट होगी। तीनों फ्लाइट का संचालन एयरलाइंस कंपनी नियमित करेगी।

    ये रहेगा शेड्यूल:-

    इंदौर – चंडीगढ़ :-
    चंडीगढ़ से सुबह 6.35 बजे। इंदौर आएगी 8.55 बजे।
    इंदौर से दोपहर 12.05 बजे। चंडीगढ़ पहुंचेगी 1.55 बजे।
    किराया 6500 रुपए।

    इंदौर – पुणे:-
    पुणे से सुबह 10 बजे। इंदौर आएगी 11.55 बजे।
    इंदौर से रवाना होगी 12.25 बजे। पुणे पहुंचेगी 1.55 बजे।
    किराया 4600 रूपए।

    इंदौर – मुंबई:-
    इंदौर से रात 8.30 बजे। मुंबई पहुंचेगी 9.40 बजे।
    मुंबई से रात 10.25 बजे। इंदौर आएगी 11.45 बजे।
    किराया 3400 रूपए।

    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img