चेन्नई के साथ किशनगढ़ और बेलग़ाम के लिए शुरू हो रही है 5 और 6 दिसंबर से सीधी फ्लाइट्स, जानिए शेड्यूल।

इंदौर एयरपोर्ट से 5 दिसंबर से चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। यह फ्लाइट नियमित चलेगी। इससे यात्रियों को फायदा होगा। इसके साथ ही अनलॉक के बाद इंदौर से 35 से ज्यादा फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा।

वहीं, स्टार एयर की किशनगढ़ और बेलगाम फ्लाइट 6 दिसंबर को तय समय से चार घंटे पहले रवाना होगी। एयरलाइंस ने यह बदलाव सिर्फ एक दिन के लिए तकनीकी कारणों से किया है। एयरलाइंस कंपनी की दोनों फ्लाइट का आगमन और प्रस्थान तय समय से चार घंटे पहले होगा। बाकी दिन फ्लाइट अपने तय समय और शेड्यूल पर ही चलेगी।

ये है शेड्यूल :-

  • चेन्नई से फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी। इंदौर 2.10 बजे आएगी।
  • इंदौर से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी। शाम 4.50 बजे चेन्नई पहुंचेगी।
  • किराया : फिलहाल 4500 रुपए।

6 दिसंबर को किशनगढ़ और बेलगाम फ्लाइट का शेड्यूल।

  • इंदौर से दोपहर 1.35 बजे रवाना होगी। दोपहर 2.55 बजे बेलगाम पहुंचेगी।
  • बेलगाम से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी। सुबह 9.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
  • इंदौर से सुबह 10.15 बजे रवाना होगी। सुबह 11.15 बजे किशनगढ़ पहुंचेगी।
  • किशनगढ़ से सुबह 11.45 बजे रवाना होगी। दोपहर 12.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।
spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img