फ्लाई बिग एयरलाइंस आज से शुरु कर रहा है इंदौर से अपनी फ्लाइट सेवाएं। जानिए शेड्यूल।

फ्लाई बिग एयरलाइंस का पहला विमान शुक्रवार को इंदौर एयरपोर्ट आएगा। इसके बाद एयरलाइंस कंपनी इंदौर से जल्द अपनी फ्लाइट शुरू करेगी। एयरपोर्ट पर इसके साथ ही एक नए एयरोब्रिज और ऑटोमेटेड पार्किंग टिकट मशीन की शुरुआत होगी।

एयरपोर्ट पर दो एयरोब्रिज पहले से हैं। फ्लाई बिग इंदौर से भोपाल, जबलपुर, रायपुर, अहमदाबाद रूट पर फ्लाइट शुरू करेगी। कंपनी इंदौर को हब (बेस) बनाएगी। कंपनी ने दो पार्किंग स्लॉट भी ले लिए हैं।

पहले इंदौर से जेट एयरलाइंस और एयर इंडिया भोपाल के लिए फ्लाइट का संचालन करती थी। वहीं किंगफिशर एयरलाइंस ने भी फ्लाइट शुरू की थी। अब फ्लाइट बिग इन रूट पर फ्लाइट शुरू करेगी। वहीं, फ्लाई बिग एयरलाइंस उड़ान स्कीम में भी है। ऐसे में इंदौर से जबलपुर वाया भोपाल के अलावा अहमदाबाद, रायपुर के साथ ही महाराष्ट्र के गोंदिया शहर को भी फ्लाइट से जोड़ने की योजना है। एयरलाइंस कंपनी यहां भी अपनी फ्लाइट शुरू करेगी।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img