इंदौर की हाउसिंग सोसाइटी बनी मध्यप्रदेश प्रदेश की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली सोसाइटी। जानिए सौर ऊर्जा से कितना काम हुआ बिजली खर्च ?

0
435

भंवरकुआं के पास भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित विशाल अर्बन सोसायटी में रहवासियों द्वारा दिया जा रहा मेंटेनेंस का पैसा अब बिजली बिल भरने में खत्म नहीं होगा। सोसायटी ने सोलर एनर्जी पैनल लगवाए हैं।

उन्हें शासन से करीब डेढ़ लाख रुपए की सब्सिडी मिली थी। शासन की स्कीम का लाभ लेकर पैनल लगवाने वाली यह प्रदेश की पहली हाउसिंग सोसायटी है। करीब 8 लाख के खर्च में 20 किलोवाॅट का पैनल लगाया है।

इससे यहां की बिल्डिंग में लिफ्ट, पंप, पोल लैंप आदि पर महीने का करीब 50 हजार रुपए आने वाला बिल केवल 20 से 25 हजार रुपए रह जाएगा। बिजली की भी बचत होगी।

इस नई प्रक्रिया से बचने वाली राशि बिल्डिंग के अन्य विकास कार्यों में उपयोग की जा सकेगी। रविवार को इस सोलर पैनल की शुरुआत कलेक्टर मनीष सिंह ने सोसायटी में की।