इंदौर से नई फ्लाइट सेवा “फ्लाईबिग” दिसंबर से शुरू करने जा रहा है अपना संचालन। जानिए कौनसे शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स?

0
446

नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर से नई एयरलाइंस फ्लाय बिग फ्लाइट का संचालन शुरू कर देगी। यह इंदौर से भोपाल, जबलपुर, रायपुर, अहमदाबाद रूट पर फ्लाइट शुरू करेगी।

एयरलाइंस इंदौर को अपना हब (बेस) बनाएगी। कंपनी को अब सिर्फ डीजीसीए से अनुमति बाकी है। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार अनुमति मिलते ही फ्लाइट संचालन शुरू कर देंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार फ्लाय बिग एयरलाइंस को पार्किंग अलॉट कर दी है।

72 सीटर दो प्लेन से एयरलाइंस शुरुआत करेगी। जल्द ही यह प्लेन इंदौर आएंगे। बाद में कंपनी दो प्लेन और बुलवाएगी। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार फ्लाइट शुरू करने के बाद धीरे-धीरे सभी प्रमुख शहरों में एयरलाइंस अपनी फ्लाइट शुरू करेगी।

फ्लाय बिग एयरलाइंस उड़ान स्कीम में भी है। ऐसे में इंदौर से जबलपुर व्हाया भोपाल के अलावा अहमदाबाद, रायपुर के साथ ही महाराष्ट्र के गोंदिया शहर को भी फ्लाइट से जोड़ने की योजना है। एयरलाइंस कंपनी यहां भी अपनी फ्लाइट शुरू करेगी।