स्मार्ट सिटी अलायंस में लंदन और दुबई के साथ इंदौर भी हुआ शामिल। जानिए क्या है स्मार्ट सिटी अलायंस ?

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा पूरे विश्व में चुने गए 36 शहरों में इंदौर इकलौता शहर है, जो टीयर-2 शहर है। बेंगलुरु, फरीदाबाद और हैदराबाद के अलावा देश के सभी शहर मेगा सिटी माने जाते हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा बनाए गए ग्लोबल स्मार्ट सिटी अलायंस में इंदौर के शामिल होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इंदौर अब टोरंटो, लंदन और दुबई जैसे शहरों से स्मार्ट सिटी की तकनीकें सीख सकेगा।

टोरंटो, लंदन, दुबई जैसे शहर एकफोरम पर आने से इंदौर स्मार्ट सिटी के लिए अब सीधे उनसे वहां की बेहतर तकनीक को समझकर इंदौर में लागू कर सकेगा।

इंदौर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आने के बाद स्मार्ट सिटी के अधूरे प्रोजेक्ट इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्लज हाईजिनाइजेशन, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट सहित अन्य की भी गति देखने को मिलेगी। लैंडमॉनिटाइजेशन के प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ेंगे।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img