More

    PUBG समेत 275 चीनी ऐप भी हो सकतें हैं भारत में बैन। जानिए इससे जुडी खबर।

    भारत और चीन के सीमा विवाद के बाद भारत ने चीन के 59 ऐप को बैन किया था, जिसमे से टिक- टोक समेत कई ऐप भी शामिल थे। इन ऐपों को साइबर सुरक्षा के तहत बैन किया गया था। भारत सरकार सुरक्षा को और ध्यान में रखते हुए 275 चीनी ऐप को बैन करने पर विचार कर रही है ,जिसमे PUBG भी शामिल है।

    PUBG भारत और कई अन्य देशों में सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन मोबाइल गेम में से एक है। अकेले भारत में, ऐप 175 मिलियन से अधिक डाउनलोड हो चूका है। PUBG को एक दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम कंपनी ब्लूहोल ने बनाया है। हालांकि, चीनी समूह Ten-cent इस गेम में काफी हिस्सेदारी रखता है।

    सरकार डेटा सुरक्षा पर बैटल रॉयल (Battle Royale) फॉर्मेट के खेल पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। चीन सरकार के साथ कथित डेटा-साझाकरण प्रथाओं के कारण कई ऐप भी सरकार के निशाने पर हैं। जिन चीनी एप्स की छानबीन की जा रही है, उसमे Xiaomi द्वारा 14 MI एप्स के साथ-साथ Capcut और FaceU जैसे कम ज्ञात ऐप भी शामिल हैं। अन्य चीनी इंटरनेट और टेक कंपनी जैसे Meitu, LBE Tech,Perfect Corp, Sina Corp, Netease Games, Yoozoo Global के ऐप भी मौजूद हैं।

    सरकार ने एक विशेष कमेटी गठित कर इन ऐपों की डाटा प्रैक्टिस पर जाँच करने के आदेश दिए हैं, अगर जाँच में डाटा सुरक्षा से सम्बंधित इन ऐपों में कुछ गलत साबित होता है तो इन्हे भी बैन कर दिया जायेगा।

    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img