मध्यप्रदेश में प्रशासन ने 1 जनवरी से कॉलेज खोलने के जारी किए निर्देश। जानिए और क्या दिए हैं निर्देश?

मध्य प्रदेश में 1 जनवरी से सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेज खुल जाएंगे। 1 से लेकर 10 जनवरी तक केवल प्रैक्टिकल के लिए क्लास लगाई जाएंगी। यूजी फाइनल ईयर और पीजी थर्ड सेमेस्टर की क्लास 10 जनवरी से शुरू होंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर दिया।

नई गाइडलाइन में कॉलेज खुलने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं। एक जनवरी से सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेज खुल जाएंगे। इसमें बीए से लेकर तकनीकी कॉलेज भी शामिल हैं।

एक जनवरी से पहले 10 दिन सिर्फ प्रैक्टिकल और 10 जनवरी से नियमित क्लास शुरू की जाएंगी। इसके बाद 20 जनवरी को सभी जिलों के आपदा प्रबंधन की बैठक होगी। उसके बाद कॉलेज को आगे नियमित और क्लास की संख्या बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। इस में कोरोना की स्थिति को मुख्य रूप से ध्यान रखा जाएगा।

इसके बाद अब प्रदेशभर के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फॉर्मेसी कालेज और पॉलीटेक्निक एक जनवरी से खोले जा सकेंगे। ये कॉलेज शासन और यूजीसी द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ही लगेंगे। संस्थानों और विद्यार्थियों की सहमति से ही कॉलेज खोले जाएंगे।

सके अलावा हॉस्टल भी नहीं खुलेंगे। लाइब्रेरी भी केवल किताबों को लेने और जमा करने के लिए खुलेगी। छात्र को कॉलेज आने के लिए माता-पिता की लिखित अनुमति लाना होगा। छात्रों को 50% क्षमता के आधार पर रोटेशन के आधार पर बुलाया जा सकेगा।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img