आज से हफ़्ते में 4 दिन लगाए जाएंगे कोरोना की वैक्सीन। जानिए कौनसे हैं वो दिन?

0
320

कोविड-19 वैक्सीनेशन अब सप्ताह में सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार को होगा। पहले चरण में 31 हजार स्वास्थ्यकर्मियों के रजिस्ट्रेशन हैं। 28 दिन के अंतराल में हर कर्मचारी को दो डोज लगना हैं।

पहली खेप में इंदौर को 33 हजार 490 डोज मिले हैं। जिन्हें टीका लग चुका उनके दूसरे डोज की शुरुआत 13 फरवरी से होगी।राज्य नोडल अधिकारी कोविड वैक्सीन डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि जो कर्मचारी छूट गए हैं, उनके वैक्सीनेशन के लिए माह के आखिरी सप्ताह में मॉप-अप राउंड होगा।

निर्धारित समय पर टीका लगवाने से कोई छूटे नहीं, इसलिए सभी बड़े अस्पतालों को 150-150 कर्मचारियों की सूची भेजी है। इनमें से उन्हें 100 लोगों के नाम फाइनल करके भेजना है।