कोविड-19 की वैक्सीन Sputnik-V का पहला बैच हुआ आम जनता के लिए जारी। जानिए इस वैक्सीन से जुड़े सारी बातें।

0
333

बहुचर्चित कोरोनावायरस की वैक्सीन Sputnik-V को रूस ने आम जनता के लिए जारी कर दिया गया है। जो कोरोना महामारी को रोकने में मददगार होगा।

रूस के गैमलेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी और रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) द्वारा विकसित कोविद -19 के खिलाफ स्पूतनिक वी वैक्सीन का पहला बैच नागरिक परिसंचरण में जारी किया।

रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने 11 अगस्त को स्पुतनिक वी नाम के कोविड -19 के खिलाफ पहला टीका पंजीकृत किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के क्षेत्रों में रूसी वैक्सीन के पहले बैचों की डिलीवरी निकटतम भविष्य में करने की योजना है।

इसमें यह भी बताया गया है कि वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल सऊदी अरब, यूएई, ब्राजील, भारत और फिलीपींस सहित कई देशों में किए जाने की योजना है। रूस ने बताया कि वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन सितंबर 2020 में शुरू होने की उम्मीद है। भविष्य की योजनाओं में 2020 के अंत तक इस वैक्सीन के 20 करोड़ डोज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 3 करोड़ वैक्सीन केवल रूसी लोगों के लिए होगी।

Featured Image