अब से त्रिवेंद्रम और कोच्चि के लिए मिलेंगी इंदौर से सीधी फ्लाइट्स। जानिए क्या होगी समय सारणी?

दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को अगले माह से नई सुविधा मिलने जा रही है। इंदौर से पहली बार कोच्चि और त्रिवेंद्रम के लिए उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। निजी उड़ान कंपनी इंडिगो ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक किराया 6 हजार रुपये रखा गया है। इसके अलावा सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया भी दिल्ली और मुंबई के लिए दो-दो उड़ान शुरू करने जा रही है।

हर साल 28 मार्च से समर शेड्यूल लागू होता है। इसमें एयरलाइंस नई उड़ानों की घोषणा करती हैं। इसी के तहत इंडिगो ने इन उड़ानों की घोषणा की है। 28 मार्च से शुरू होने वाली इन उड़ानों के लिए कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है।

कोच्चि : इंदौर से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरने के बाद विमान दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगा। यहां 35 मिनट रुकने के बाद विमान दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर कोच्चि के लिए रवाना होगा और ढाई बजे कोच्चि पहुंच जाएगा।

त्रिवेंद्रम : त्रिवेंद्रम से सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर विमान उड़ान भरेगा और दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर मुंबई पहुंचेगा। मुंबई से दो बजकर 25 मिनट पर उड़ान भर तीन बजकर 45 मिनट पर इंदौर आ जाएगा।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img