3 जनवरी को शुरु होगी फ्लायबिग एयरलाइंस की इंदौर से अहमदाबाद की पहली फ्लाइट, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल?

नई एयरलाइंस फ्लाय बिग नए साल में इंदौर से अपनी फ्लाइट शुरू करेगी। एयरलाइंस 3 जनवरी से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करेगी जो सप्ताह में तीन दिन चलेगी। एयरलाइंस 13 जनवरी के बाद दूसरी फ्लाइट रायपुर के लिए शुरू कर सकती है।

फ्लाय बिग पहली एयरलाइंस है, जो देश में पहली बार इंदौर एयरपोर्ट से अपनी फ्लाइट का संचालन शुरू कर रही है। फ्लाइट दोपहर 2.30 बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर 3.35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यहां से शाम 5.05 बजे उड़कर शाम 6.05 बजे इंदौर आएगी।

एयरलाइंस की अहमदाबाद फ्लाइट की शुरुआत रविवार से होगी। इसके बाद फ्लाइट बुधवार (6 जनवरी) और शुक्रवार (8 जनवरी) को चलेगी। अगले सप्ताह 11 जनवरी से फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को चलेगी। अहमदाबाद, रायपुर के बाद आने वाले समय में भोपाल, जबलपुर रूट पर भी फ्लाइट का संचालन शुरू किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img