More

    फ्लाय बिग एयरलाइंस ने जारी किया इन्दौर से अहमदाबाद और रायपुर के लिए नया टाइम टेबल। जानिए क्या है शेड्यूल?

    फ्लाय बिग ने इंदौर से अहमदाबाद फ्लाइट शुरू करने के बाद नया शेड्यूल जारी किया है। फिलहाल यह शेड्यूल 6 जनवरी से 27 मार्च तक के लिए है। एयरलाइंस 13 जनवरी से रायपुर और 1 फरवरी से भोपाल-अहमदाबाद के बीच भी उड़ान शुरू करेगी। अहमदाबाद 16 फरवरी से और रायपुर फ्लाइट 17 फरवरी से नियमित उड़ान भरेगी।

    इंदौर-अहमदाबाद

    • 6 जनवरी से इंदौर-अहमदाबाद फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (बुधवार, शुक्रवार, सोमवार) चलेगी। 18 जनवरी से सप्ताह में चार दिन (गुरुवार को भी)।
    • 16 फरवरी से 27 मार्च तक नियमित (सातों दिन) चलेगी।
    • इंदौर से फ्लाइट सुबह 10 बजे अहमदाबाद रवाना होगी। वहां 10.55 बजे पहुंचेगी।
    • अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 11.30 बजे रवाना होगी। इंदौर दोपहर 12.30 बजे आएगी।
    • किराया : 2236 रुपए

    इंदौर-रायपुर

    • इंदौर-रायपुर फ्लाइट 13 जनवरी से शुरू होगी। सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार, सोमवार को चलेगी। 18 जनवरी से सप्ताह में चार दिन (गुरुवार को भी)।
    • 16 फरवरी से 27 मार्च तक फ्लाइट का संचालन नियमित होगा। फ्लाइट इंदौर से रायपुर सुबह 6 बजे रवाना होगी। 7.30 बजे वहां पहुंचेगी। रायपुर से फ्लाइट सुबह 8 बजे रवाना होगी। 9.30 बजे इंदौर आएगी।
    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img