Go Airways 25 अक्टूबर से शुरु करने जा रहा इंदौर से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाईट्स। जानिए पूरा शेड्यूल!

गो एयरवेज इंदौर से अपनी फ्लाइट का संचालन दोबारा शुरू करेगी। 25 अक्टूबर से एयरलाइंस कंपनी दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। कंपनी ने पिछले साल इंदौर से अपनी फ्लाइट का संचालन शुरू किया था। लॉकडाउन के पहले से ही एयरलाइंस ने फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर दिए थे।

एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार एयरलाइंस की दिल्ली और मुंबई दोनों फ्लाइट रोजाना चलेंगी। फ्लाइट दिल्ली से इंदौर आएगी। यहां इंदौर आकर मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई से इंदौर आएगी और यहां से फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना होगी।

ये रहेगा शेड्यूल

इंदौर-दिल्ली फ्लाइट

  • दिल्ली से चलेगी सुबह 6 बजे। इंदौर आएगी 7.40 बजे।
  • इंदौर से रवाना होगी शाम 7.10 बजे। दिल्ली पहुंचेगी रात 8.50 बजे।


इंदौर-मुंबई फ्लाइट

  • इंदौर से मुंबई रवाना होगी सुबह 8.10 बजे। मुंबई पहुंचेगी 9.50 बजे।
  • मुंबई से रवाना होगी शाम 5 बजे। इंदौर आएगी 6.40 बजे।
spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img