त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेल शुरू करने जा रहा है, पांच नई पैसेंजर ट्रेन।

0
371

कोरोना काल में लगाए गए लॉक डाउन से भारतीय रेलवे ने सभी ट्रेनों को बंद कर दिया था। बरहाल कुछ स्पेशल ट्रेन शुरू थी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय रेलवे ने आगमी महीने से त्योहारों को देखते हुए कुछ पैसेंजर ट्रेन चलने का फैसला लिया है।

इन संभावित ट्रेनों की सूची तैयार की जा चुकी है, लेकिन अभी उन्हें अंतिम रूप देना बाकी हैं। रेलवे के मुताबिक, रक्षाबंधन और ईद पर उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 5 नई ट्रेन चलाई जा सकती है। हालांकि, NWR को इसके लिए मंजूरी मिलने का इंतजार है। बता दें कि देशभर में 230 पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जा रहा है

रेलवे की ओर बताया गया कि नई ट्रेनों के संचालन के बाद यात्री 120 दिन आगे तक की यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकेंगे। इसके तहत प्रीमियम और तत्काल बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 1 अगस्त से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट बुकिंग शुरू हो सकेंगे। लेकिन, नई ट्रेनों के प्रस्ताव केवल कुछ ही मार्गों के लिए ही हैं

जिन मार्गों पर ट्रेन चलने जा रहीं है वो कुछ इस प्रकार है:-

  • अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस।
  • जयपुर-चेन्नई सुपरफास्ट।
  • जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस।
  • जयपुर-दिल्ली डबल डेकर एसी स्पेशल।
  • उदयपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस।

उम्मीद करते हैं की इस पहल से लोग त्योहारों में अपने घर जा सकेंगे और हम लोगों से अपील करतें है की कोई भी यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें। और देश को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।