More

    इन्दौर : संक्रमण से जारी रहेगी जंग, जीतेंगे हम!

    इंदौर शहर के ५ लाख घर २८ लाख ५३ हज़ार लोग १८५६ टीमें ४५०० से ज्यादा लोग, कुल मिलाकर यह नतीजा है अब तक का। प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अब तक २८ लाख ५३ हज़ार लोगों का सर्वे किया जा चूका है और यह सर्वे एक माह तक और जारी रहेगा।

    कलेक्टर मनीष सिंह के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार घर का सर्वर फॉलोअप  का काम अगले माह तक ओर चलेगा। इस काम को अंजाम देने वाले शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और साहिकाओं को सम्मान निधि प्रदान की जाएगी।

    १८६५ दलों में ४५०० से ज्यादा लगे कर्मचारियों में प्रत्येक टीम दल पर एक ANM भी है। इसके अतिरिक्त डॉक्टर और सेक्टर अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। कलेक्टर ने सर्वे कार्य में लगे हुए सभी लोगों की सरहाना करते हुए कहा की सर्वे की वजह से ही स्तिथि नियंत्रण  रखने में कामयाबी हासिल हो रही है। हालांकि चेतावनी देते हुए कलेक्टर ने यह भी कहा की आगे सावधानी  और सख्ती रखने की आव्यशकता है।

    जरा सी असावधानी और लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।  अगले महीने को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा की सर्वे दल सेवा भाव और मानवीय संविधाओं का ध्यान रखते हुए कार्य कर रहे हैं इसलिए प्रशासन का भी यह कर्त्तव्य है की वे उनका ध्यान रखें और इसीलिए सर्वे दल को  कोई परेशानी ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए किराना सामग्री  और अन्य वस्तुएं उन्हें दी जाएगी। डॉक्टरों को भी पेट्रोल इत्यादि का खर्च दिया जा रहा है।

    कलेक्टर ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि अगला एक महीना और चुनौतीपूर्ण है इसीलिए सर्वे और फॉलोअप की शुद्धता और एक्यूरेसी पर विशेष ध्यान देना है।सर्वे में इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है की कहीं भी कोई घर छूटे नहीं। कहीं पर भी सर्दी, बुखार , खांसी या सांस फूलने के लक्षण दिखें तो डॉक्टर को दिखाकर फ़ौरन इलाज करवाएं।

    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img