इंदौर में “एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान” शुरू|जानिए नगर निगम के मास्क बैंक्स के बारे में !

कोरोना महामारी से बचने हर किसी को मास्क पहनना है, इसी के चलते इंदौर नगर निगम ने कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के लिए नया अभियान शुरू किया है।”एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान” जिसके तहत “मास्क बैंक” बनाया गया है। नगर पालिक निगम, इन्दौर द्वारा एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री देवेंद्र सिंह द्वारा नागरिकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की समझाईश देने व रोकने टोकने हेतु लगभग 50 ई-रिक्शा को कार्यक्रम स्‍थल संजय सेतु से हरी झण्डी दिखाकर शहर के मुख्य बाजारों में रवाना किया गया|

mask bank indore

शहर में जागरूकता के लिए चलेंगे इ रिक्शा

indore municipal programme

“एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान” यह अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। इस अभियान का मकसद लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करना है । कोरोना महामारी के विरुद्ध जंग में एक मास्क अनेक जिंदगी बचा सकता है। ई-रिक्शा के माध्यम से शहर के मुख्य बाजारों में घुमकर नागरिकों व व्यापारियों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, समय-समय पर हाथों को धोने व हैंड सैनिटाइजर से सैनिजाइज करने की समझाइश दी जावेगी|

one mask, many life program hoarding

मास्क बैंक की हुई शुरुआत , बातें गए २००० निःशुल्क मास्क

आज अभियान की शुरुआत करते हुए अविरल मार्केटिंग के श्री गौरव खंडेलवाल जी द्वारा 2000 मास्क निगम को प्रदान किये गए, यह मास्क जरूरतमंद नागरिकों को निगम द्वारा विभिन्न स्थानों से वितरण किए जाएंगे जिसकी शुरुआत प्रतीकात्मक रूप से निगम के अपर आयुक्त श्री देवेंद्रसिंह द्वारा संजय सेतु के पास से की गई और इसके साथ ही शहर के अन्य सक्षम व्यक्तियों से भी मास्क लिए जाकर ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति जिनके पास मास्क नहीं है उन्हें निगम द्वारा निशुल्क मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे ! अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ साथ सामुदायिक जिम्मेदारी निभाने का वक्त है। मास्क पहनिए एवं अपने आसपास के लोगों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित कीजिये। मास्क डोनेट कीजिये वितरित कीजिये।

अपर आयुक्त श्री देवेंद्र सिंह एवं अधीक्षण यंत्री श्री महेश शर्मा द्वारा शहर के दानदाताओं एवं सामाजिक संस्थाओं से मास्क दान करने की अपील भी की गई। दान में प्राप्त होने वाले मास्क को निगम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर स्था‍पित की जाने वाली मास्क बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जावेगा।

promotion of one mask, many life program
inauguration of the program

टीम IndoreHD नगर निगम की इस पहल का समर्थन करता है, और लोगों से अपील भी करता है की वे सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहने, और शहर को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img