आज से शुरु हो रही है इंदौर से दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट सेवा,जानिए क्या है शेड्यूल?

इंदौर से दिल्ली के लिए 18 दिसंबर से एक नई फ्लाइट और शुरू होगी। यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस संचालित करेगी और 27 मार्च तक नियमित चलेगी। दिल्ली से फ्लाइट शाम 4.10 बजे उड़ान भरकर 5.35 बजे इंदौर आएगी। इंदौर से शाम 6.05 बजे रवाना होकर शाम 7.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार इस नई फ्लाइट के शुरू होने से अब इंदौर-दिल्ली के बीच 16 फ्लाइट हो जाएंगी। सबसे ज्यादा फ्लाइट इंदौर से दिल्ली के लिए है।

इंडिगो एयरलाइंस की चेन्नई और बैंगलुरू फ्लाइट निरस्त हैं। वहीं गो-एयरवेज की दिल्ली फ्लाइट भी निरस्त हैं। मौसम खराब होने और कम बुकिंग होने के कारण एयरलाइंस ने ये फ्लाइट निरस्त कीं हैं।

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img