15 फरवरी से मुंबई के लिए इंदौर से शूरू हो रही है एक और फ्लाइट सेवा। जानिए क्या होगा शेड्यूल?

मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर से अब तक देश की राजधानी दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें हैं। वहीं, धीरे-धीरे ये संख्या देश की आर्थिक नगरी के लिये भी बढ़ती जा रही है। बता दें कि, मौजूदा समय में इंडिगो एयरलाइंस ही इंदौर से मुंबई के लिए हवाई यात्रा की सुविधा दे रहा है, लेकिन फरवरी के मध्य माह तक विस्तारा एयरलाइंस भी इन दोनो शहरों के बीच हवाई सेवा शुरु करने जा रहा है।

मौजूदा समय में इंदौर से मुंबई जाने वाली उड़ानों का समय रोजाना सुबह 7.10, 9.20, दोपहर 12.20 और शाम 5 बजे होता है। लेकिन, विस्तारा के सूत्रों के मुताबिक, आगामी 15 फरवरी से इन दोनों शहरों के बीच विस्तारा एयरलाइंस भी हवाई सेवा शुरु कर देगी। ये उड़ान मुंबई से इंदौर और फिर इंदौर से मुंबई रूट पर संचालित रहेगी। सुबह 7.50 बजे ये उड़ान मुंबई से इंदौर पहुंचेगी, फिर यहां से 8.30 बजे ये दौबारा मुंबई के लिये रवाना हो जाएगी

spot_img

Latest articles

Related articles

spot_img