इंदौर शहर में अनलॉक प्रक्रिया के बाद संक्रमण के मामलों में अब वृद्धि आने लगी है और लगातार ही संक्रमण के आकड़ें १०० के पार जाने लगे हैं | नगर निगम इन बढ़ते हुए आकड़ों को लेकर काफी गंभीर है | उसी चीज़ को मद्देनज़र रखते हुए इंदौर में प्रशासन ने बुधवार को यह निर्देश दिए हैं की इंदौर में शनिवार तक फल व सब्जी मंडी बंद रहेगी, सरकारी और निजी कार्यालयों में 50% स्टाफ ही बुलाया जाएगा।
इसी के तहत इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने एक आदेश जारी कर चोइथराम और निरंजनपुर मंडी को शनिवार तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संपूर्ण जिले में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
जानिए और ककया निर्देश दिए गए हैं :-
चोइथराम फल-सब्जी एवं आलू-प्याज मंडी 25 जुलाई तक बंद रहेगी। इसके साथ ही निरंजनपुर स्थित सब्जी मंडी भी शनिवार 25 जुलाई तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।
संपूर्ण इंदौर जिले में रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाएं, चिकित्सा सेवाएं और मीडियाकर्मियों को कर्फ्यू से छूट रहेगी। इसके अलावा पूर्व में जारी सभी कर्फ्यू पास निरस्त कर दिए गए है।
इंदौर शहर में स्थित सभी सरकारी, अर्धसरकारी और निजी कार्यालय अपने कार्यालय में अधिकतम 50 फीसदी कर्मचारी ही बुला सकेंगे।
टीम IndoreHD समस्त इंदौर वासियों से यह अपील करते है की प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करें और इंदौर को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।


