आज से शुरू होने जा रहा है इंटरनेशनल कार्गो सेंटर। जानिए क्या है इसमे ख़ास?

0
184

आज इंदौर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कार्गो सेंटर की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कन्या पूजन के साथ सीएम ने शिलान्यास किया। अब इन्दौर से जल्द ही सीधी इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट चलने की उम्मीद जताई जा रही हैं। सीएम ने कहा कि यहां नए एयरपोर्ट की जरूरत थी, यहां का एयरपोर्ट छोटा पड़ने लगा है, इसके लिए जमीन भी लगेगी, हम देश के दिल हैं। देपालपुर में लॉजिस्टिक हब बनाएंगे।

एयरपोर्ट पर पुराने फायर स्टेशन की जगह पर नया इंटरनेशनल कार्गो सेंटर बनाया गया है। जहां पर एक महंगी एक्सरे मशीन और 16 टन क्षमता वाला कोल्ड स्टोरेज बनाया गया है। सांसद शंकर लालवानी यहां से सीधी इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट शुरू करने के लिए काफी प्रयासरत हैं। वे एयरपोर्ट के विभाग के अधिकारी आरसी डबास के साथ मिलकर विभिन्न् औद्योगिक संगठन और निर्यातकों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं।