आईआरसीटीसी 1 फरवरी से फिर से शुरू कर रहा है ट्रेनों मे ई- केटरिंग की सुविधा,जानिए किन स्टेशनों में शुरु होगी यह सुविधा?

0
462

ट्रेन में अब यात्री फिर से नाश्ता, खाना ऑर्डर कर सकेंगे। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लि.) ने 1 फरवरी से दोबारा ई-कैटरिंग की व्यवस्थाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब यात्री टिकट की बुकिंग के दौरान या फिर एप के माध्यम से बुकिंग कर सकेंगे।

आने वाले स्टेशन पर उन्हें ट्रेन में पित्जा से लेकर नाश्ता, खाने की डिलीवरी मिल जाएगी। अभी आईआरसीटीसी ने पहले चरण में 62 स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू की है। इसमें रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले उज्जैन, नागदा, रतलाम स्टेशन शामिल हैं। कोरोना संक्रमण के बाद से ही ई-कैटरिंग की व्यवस्थाएं बंद थीं।

आईआरसीटीसी ने जिन वेंडर को अधिकृत किया है, वे ही ऑनलाइन ऑर्डर लेकर डिलीवरी कर सकेंगे। अनधिकृत वेंडर के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ई-कैटरिंग की व्यवस्थाएं शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी फायदा होगा।