More

    जानिए हिंदी भाषा से जुड़ी ऐसी रोचक बातें जिससे हमें हिंदी भाषा पर और भी गर्व होगा।

    हिंदी भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली एक है। लेकिन आज कल हिंदी भाषा के बारे में बहुत से लोगों को ज्यादा पता नहीं है। हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जिसे लिखा भी वैसे ही जाता है जैसे बोला जाता है। पर आज कल हिंदी में बोलने से लोग हिचकते है, जो की ऐसा नहीं होना चाहिए, हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए। इसीलिए हम आज 71 वें हिंदी दिवस पर आपके लिए हिंदी भाषा जुडी ऐसी ही रोचक बातें लेकर आएं हैं जिसे सुनकर आपको हिंदी पर और भी गर्व होगा।

    • हिंदी भाषा मॉरिशस, फिजी, सुरीनाम, त्रिनिदाद और टोबेगो में भी बोली जाती है।
    • हिंदी वैसी सात भाषाओं में से एक है जिसका उपयोग वेब एड्रेस बनाने में किया जा सकता है।
    • हिंदी शब्द पर्सियन के ‘हिंद’ शब्द से बना है. इसका मतलब सिंधु नदी के क्षेत्र से है।
      दुनियाभर में लगभग 176 विश्वविद्यालय ऐसे हैं जहां हिंदी पढ़ाई जाती है। उनमें से 45 विश्वविद्यालय अमेरिका के हैं।
    • संविधान सभा ने हिंदी भाषा को आध‍िकारिक भाषा के रूप में 14 सितंबर 1949 को चुना था. इसी वजह से 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    • 1981 में बिहार ने उर्दू भाषा की जगह हिंदी भाषा को कार्यालयों में जगह दी. इसी के साथ बिहार हिंदी को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
    • 1965 में हिंदी को भारत की आध‍िकारिक भाषा के रूप में स्वीकार कर लिया गया।
    • लगभग 500 मिलियन लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं।
    • 1805 में छपी लल्लू लाल की किताब ‘प्रेम सागर’ को हिंदी की पहली किताब माना जाता है. इस किताब में भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन है।
    • मार्केट में हिंदी टाइपराइटर मशीन 1930 में आई थी।
    • दुनिया में हिंदी को ताकतवर भाषाओं में शामिल किया गया है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इंडेक्स के मुताबिक वर्ष 2050 तक हिंदी दुनिया की ताकतवर भाषाओं में से एक होगी।
    spot_img

    Latest articles

    Related articles

    spot_img